किसने दांडी यात्रा की तुलना नेपोलियन की पेरिस यात्रा से की थी?

(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) पट्टाभि सीतारमैया
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) अबुल कलाम आजाद

Question Asked : Uttar Pradesh Assistant Professor Exam 2021

Answer : सुभाष चंद्र बोस

Explanation : सुभाष चंद्र बोस ने दांडी यात्रा की तुलना नेपोलियन की पेरिस यात्रा से की थी। 1930 ई. में कांग्रेस की कार्यकारिणी ने महात्मा गांधी को सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने का अधिकार प्रदान किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत नमक कानून के उल्लंघन से हुई। उन्होंने समुद्र तट के एक गांव दांडी जाकर नमक कानून को तोड़ा। सारा देश जाग उठा। हर आदमी गांधीजी के नेतृत्व की राह देख रहा था। मार्च 1930 से महात्मा गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय आन्दोलन ने एक नयी दिशा अख्तियार की, जिसकी शुरुआत सविनय अवज्ञा आंदोलन और दांडी मार्च से हुई। 12 मार्च को गांधीजी आश्रम के 78 स्वयंसेवकों सहित दांडीयात्रा पर निकल पड़े। सुभाष चंद्र बोस ने दांडी मार्च तुलना नेपोलियन के एल्बा से लौटने पर पेरिस यात्रा से की। इस काल को यूरोपीय इतिहास में सौ दिन के युद्ध के रूप में जाना जाता है जिस अवधि में नेपोलियन अपने द्वीप पर निर्वासन के ग्यारह महीने से वापसी कर 20 मार्च 1815 को 111 दिन के लिए फिर से सम्राट बना।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kisne Dandi Yatra Ki Tulna Napoleon Ki Paris Yatra Se Ki Thi