किसने कश्मीर में परिहासपुर नगर बसाया था?

(A) दिद्दा
(B) हर्ष
(C) ललितादित्य
(D) प्रतापदित्य

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 1995]

Answer : ललितादित्य

कश्मीर के शासकों में कार्कोट वंशी ललितादित्य मुक्तापीड सर्वाधिक शक्तिशाली राजा था। उसकी सबसे महत्वपूण सफलता कन्नौज नरेश यशोवर्धन को पराजित करना था। वह विजेता होने के साथ-साथ एक महान निर्माता भी था।। उसने कश्मीर में परिहासपुर नगर की स्थापना की और कश्मीर को भव्य नगरों, मंदिरों और मूर्तियों से सजाया। सूर्य का प्रसिद्ध मार्तण्ड मंदिर उसी के द्वारा बनवाया गया था। 980 ई. में उत्पल वंश की रानी दिद्दा कश्मीर की शासिका बनी। वह एक महत्वाकांक्षी एवं गिरे हुए नैतिक स्तर की महिला थी। उसके समय में निरंतर विद्रोह होते थे। 1003 ई. में उसकी मृत्यु हो गई। हर्ष 606 ई. में कन्नौज का शासक बना। इसके समय में कन्नौज उत्तर भारत की राजनीति का केंद्र बना। हर्ष प्रयाग में प्रत्येक 5 वर्ष 'महामोक्ष परिषद्' का आयोजन करता था। यह स्वयं बहुत विद्वान था। उसने 'नागानंद' 'रत्नावली', 'प्रियदर्शिका' नामक नाटकों की रचना की।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kisne Kashmir Mein Parihaspora Nagar Basaya Tha