किसने टंका नामक चांदी का सिक्का चलाया था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) कुतुबउद्दीन ऐबक
(C) इल्तुतमिश
(D) बलबन
Question Asked : [UP Lower (Pre) 2008]
इल्तुतमिश पहला तुर्क शासक था जिसने युद्ध अरबी सिक्के चलाये। मुद्रा प्रणाली में उसका योगदान सर्वाधिक है क्योंकि उसी ने चांदी का 'टंका' एवं तांबे का 'जीतल' प्रचलित करवाया था। उसके चांदी के 'टंका का वजन 175 ग्रेन होता था। इल्तुतमिश ने सिक्कों पर खलीफा का नाम अंकित करवाया। उसने अपने लिये भी शक्तिशाली सम्राट, धर्म और राज्य का तेजस्वी सूर्य सदा विजयी इल्तुतमिश अंकित करवाया। विदेशों में प्रचलित टंको पर टकसाल का नाम लिखने की परंपरा को भारतवर्ष में प्रचलित करने का श्रेय भी इल्तुतमिश को जाता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams