कोशिका की ऊर्जा की मुद्रा किसे कहते हैं?

(A) एटीपी
(B) एडीपी
(C) पाइरुविक अम्ल
(D) ग्लूकोज

Answer : एडीनोसीन ट्राइफास्टेट (एटीपी)

Explanation : कोशिका की ऊर्जा की मुद्रा एडीनोसीन ट्राइफास्टेट (एटीपी) को कहते हैं। एटीपी जीवों में हो रही अनेक रासायनिक प्रतिक्रियाओं में भाग लेने वाला कार्बनिक यौगिक है, जिसमें एडीनीन, राइबोस और तीन फास्फेट वर्ग होते हैं। कोशिका की विभिन्न क्रियाओं के लिए ऊर्जा उत्पन्न करने में इसका विशेष महत्व है। कोशिकीय प्रक्रियाओं के लिए इसे 'ऊर्जा मुद्रा' (एनर्जी करेंसी) कहते है। एक अणु ग्लूकोज के पूर्ण रूप से आक्सीकरण के फलस्वरूप 38 अणु एटीपी का निर्माण होता है। एटीपी ऊर्जा का भंडार है जिसे ऊर्जा की मुद्रा भी कहते हैं। एटीपी में संचित ऊर्जा जीवों के आवश्यकतानुसार विघटित होकर ऊर्जा मुक्त होती है जिसमें जीवों की विभिन्न जैविक क्रियाएं संचालित होती है। श्वसन की क्रिया में भोज्य पदार्थों का ऑक्सीकरण होता है। श्वसन के समय मुक्त ऊर्जा का कुछ भाग कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया में एटीपी के रूप में संचित हो जाती है। एटीपी के रूप में संचित यह ऊर्जा भविष्य में सजीव जीवधारियों के विभिन्न जैविक क्रियाओं के संचालन में प्रयुक्त होती है। मुक्त होने वाली ऊष्मीय ऊर्जा सजीवों के शरीर के तापक्रम को संतुलित बनाए रखने में सहायता करती है। कुछ कीटों तथा समुद्री जंतुओं के शरीर से प्रकाश उत्पन्न होता है। यह प्रकाश श्वसन द्वारा उत्पन्न ऊर्जा का ही एक रूपान्तरित रूप है। कुछ समुद्री जीवों जैसे इलेक्ट्रिक रे मछली तथा टारपीडो आदि का शरीर आत्म रक्षा के लिए विद्युतीय तरंगे उत्पन्न करता है, यह विद्युत श्वसन द्वारा उत्पन्न ऊर्जा के रूपान्तरण से उत्पन्न होता है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Koshika Ki Urja Ki Mudra Kise Kahate Hain