क्षेत्रीय परिषद का गठन कौन करता है?

(A) प्रधानमंत्री
(B) गृहमंत्री
(C) राष्ट्रपति
(D) केन्द्रीय मंत्री

Answer : राष्ट्रपति

Explanation : क्षेत्रीय परिषद का गठन राष्ट्रपति करता है। केंद्रीय गृहमंत्री या राज्य सरकार द्वारा मनोनीत कोई केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष होते हैं। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष होते हैं, जो प्रतिवर्ष बदलते रहते हैं। वर्तमान में भारत में 6 क्षेत्रीय परिषद है–
1. उत्तर क्षेत्रीय परिषद, 2. दक्षिण क्षेत्रीय परिषद, 3. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद, 4. पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद, 5. मध्य क्षेत्रीय परिषद और 6. पूर्वोत्तर परिषद ।
1. उत्तर क्षेत्रीय परिषद - जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान राज्य और चण्डीगढ़ तथा राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली।
2. मध्य क्षेत्रीय परिषद - उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्य।
3. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद - बिहार, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, असम, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम राज्य।
4. पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद - गुजरात, महाराष्ट्र तथा गोवा राज्य और दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली संघ राज्यक्षेत्र।
5. दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद - आन्ध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक तथा तमिलनाडु राज्य एवं पाण्डिचेरी संघ राज्यक्षेत्र।
6. पूर्वोत्तर परिषद - पूर्वोतर परिषद् अधिनियम 1971 के तहत पूर्वोत्तर परिषद् बनायी गयी। यह परिषद् असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड व अरुणाचल प्रदेश की सम्मिलित समस्या पर विचार करती है। सिक्किम को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् से निकालकर इस परिषद् में शामिल करने की सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है।
Tags : क्षेत्रीय परिषद राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kshetriya Parishad Ka Gathan Kaun Karta Hai