कूका आंदोलन किसने चलाया?

(A) शं​कराचार्य
(B) भगत जवाहर मल
(C) चक्र बिसोई
(D) सतगुरु राम सिंह

Answer : भगत जवाहर मल

Explanation : कूका आंदोलन भगत जवाहर मल ने चलाया। ​पश्चिमी पंजाब में कूका विद्रोह की शुरुआत 1840 ई. में की थी। सिखों के नामधारी संप्रदाय के लोग कूका भी कहलाते हैं। इन लोगों के सशस्त्र विद्रोह को कूका विद्रोह के नाम से पुकारा जाता है। इस आंदोलन की आरम्भिक प्रवृत्ति धार्मिक थी, परंतु शीघ्र ही यह एक राजनीतिक आंदोलन में बदल गया। इसका प्रमुख उद्देश्य सिख धर्म की बुराइयों को दूर करना था। हजारा को विद्रोह का केंद्र स्थल बनाते हुए जवाहरमल ने बालक सिंह एवं रामसिंह के सहयोग से विद्रोह किया था। भगत जवाहरमल को सियान साहब के नाम से भी जाना जाता था। कूके वीरों की संख्या सात लाख से ऊपर थी। लेकिल अधूरी तैयारी में ही विद्रोह भड़क उठा और इसी कारण वह दबा दिया गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kuka Andolan Kisne Chalaya