लार्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला मराठा सरदार कौन था?

(A) पेशवा बाजीराव द्वितीय
(B) रघुजी भोंसले
(C) दौलतराव सिंधिया
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer : पेशवा बाजीराव द्वितीय

Explanation : लार्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला मराठा सरदार पेशवा बाजीराव द्वितीय था। 1802 ई. में पेशवा बाजीराव द्वितीय के बाद बहुत से अन्य मराठा राज्यों, जैसे 1803 ई. में सिंधिया व भोसले ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर किये। अंतिम मराठा संघ जैसे होल्कर ने भी इस संधि की शर्तों को स्वीकार कर लिया। लार्ड वेलेजली का शासनकाल 1798–1805 ई. तक था, जिसने सहायक संधि की नीति के द्वारा बहुत से देशी राज्यों को अपने अधीन किया। सर्वप्रथम इस संधि पर हस्ताक्षर हैदराबाद के निज़ाम ने किये थे। 1798 ई. में निज़ाम के फ्रांसीसी संबंधों को समाप्त कर दिया और ब्रिटिश अनुमति के बिना वे मराठों से कोई संधि नहीं कर सकते थे। मैसूर दूसरा राज्य था जिसने 1799 ई. में इस संधि पर हस्ताक्षर किये। 1801 ई. में वेलेज़ली ने अवध के नवाब को इस संधि पर हस्ताक्षर करने के लिया बाध्य किया।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lard Velejali Ki Sahayak Sandhi Ko Svikar Karne Wala Pahla Maratha Saradar Kaun Tha