लिली का देश किसे कहते है?

(A) जापान
(B) कनाडा
(C) बांग्लादेश
(D) भारत

Answer : कनाडा (Canada)

लिली का देश कनाडा (Canada) को कहते है। कनाडा एक विकसित देश है इसकी प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर हैं साथ ही साथ मानव विकास सूचकांक पर इसकी रैंकिंग नौवें नम्बर पर है। कनाडा (Canada) उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलांटिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से दुसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा, राष्ट्र के राष्ट्रमंडल का सदस्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और अंतर-सरकारी संस्थाओं या समूहों का हिस्सा हैं जिनमे संयुक्त राष्ट्र, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन, जी-8, प्रमुख 10 देशों के समूह, जी-20, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, एशिया-प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग प्रमुख हैं।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी बांग्लादेश रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : IBPS, SBI, RBI, SSC, Railway Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lili Ka Desh Kise Kehte Hai