दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची 1952 से 2023

वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने तीसरी बार 16 फरवरी 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनसे पहले शीला दीक्षित ने भारत की राजधानी में सबसे लंबे समय 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक सरकार चलाई। वह तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तीन मुख्यमंत्रियों ने कमान संभाली, जबकि 1956 से 1993 तक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन रहा।

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री समयावधि पार्टी
1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव 17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
2. गुरमुख निहाल सिंह 12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
राष्ट्रपति शासन 1956 से 1993
3. मदन लाल खुराना 2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
4. साहिब सिंह वर्मा 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
5. सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
6. शीला दीक्षित 3 दिसंबर 1998 से 1 दिसंबर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
1 दिसंबर 2003 से 29 नवंबर 2008 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
29 नवंबर 2008 से 28 दिसंबर 2013 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
7. अरविंद केजरीवाल 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 आम आदमी पार्टी (AAP)
राष्ट्रपति शासन 14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015
8. अरविंद केजरीवाल 14 फ़रवरी 2015 से 16 फरवरी 2020 आम आदमी पार्टी (AAP)
16 फ़रवरी 2020 से वर्तमान आम आदमी पार्टी (AAP)

चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे। दिल्ली में पहली बार साल 1952 में चुनाव हुए। आपको बता दे कि दिल्ली के चुनावों के बाद देशबंधु गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई थी। लेकिन प्लेन क्रैश में उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद चौधरी ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनाया गया था। चौधरी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जो महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : List Of All Chief Ministers Of Delhi In Hindi