भारत के वित्त मंत्रियों की सूची (1946-2023)

वर्तमान में भारत का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) है। वे भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। बता दे कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में वित्त मंत्री पद संभाला था। निर्मला सीतारमण सितंबर 2017 से मई 2019 तक रक्षामंत्री पद रही थी और उससे पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता और 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या भी रह चुकी हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा पेश बजट : वर्ष 1958-59 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बजट पेश किया, उस समय वित्त मंत्रालय उनके पास था। ऐसा करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू के बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी और नाती राजीव गांधी ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया।

पहली महिला वित्तमंत्री : पहली महिला वित्तमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने 1970 में आम बजट पेश किया था। उस समय वे देश की प्रधानमंत्री थीं तथा वित्त मंत्रालय का प्रभार भी उनके पास ही था। भारत के इतिहास में वे पहली महिला हैं, जिन्होंने आम बजट पेश किया। लेकिन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का नाम दर्ज हो चुका हैं।

सर्वाधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड : मोरारजी देसाई ने अब तक सर्वाधिक 10 बार बजट पेश किया है। 6 बार वित्तमंत्री और 4 बार उपप्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने ऐसा किया। इनमें 2 अंतरिम बजट शामिल हैं। अपने जन्मदिन पर 2 बार बजट पेश करने वाले वे एकमात्र वित्तमंत्री रहे हैं।

 

वित्त मंत्री का नाम कार्यकाल राजनीतिक दल (गठबंधन)
लियाकत अली खान 29 अक्टूबर 1946 से 14 अगस्त 1947 ऑल इंडिया मुस्लिम लीग
आर. के. शंमुखम चेट्टी 15 अगस्त 1947 से 1949 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जॉन मथाई 1949 से 1950 तक
सी. डी. देशमुख 29 मई 1950 से 1957
टी. टी. कृष्णामचारी 1957 से 13 फरवरी 1958
जवाहर लाल नेहरु 13 फरवरी 1958 से 13 मार्च 1958
मोरारजी देसाई 13 मार्च 1958 से 29 अगस्त 1963
टी. टी. कृष्णामचारी 29 अगस्त 1963 से 1965
सचिन्द्र चौधरी 1965 से 13 मार्च 1967
मोरारजी देसाई 13 मार्च 1967 से 16 जुलाई 1969
इंदिरा गाँधी 1970 से 1971
यशवंतराव चौहान 1971 से 1975
चिदम्बरम सुब्रमनियम 1975 से 1977
हरिभाई एम. पटेल 24 मार्च 1977 से 24 जनवरी 1979 जनता पार्टी
चौधरी चरण सिंह 24 जनवरी 1979 से 28 जुलाई 1979
हेमवती नंदन बहुगुणा 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 जनता पार्टी (सेक्युलर)
आर. वेंकटरमण 14 जनवरी 1980 से 15 जनवरी 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रणब मुखर्जी 15 जनवरी 1982 से 31 दिसम्बर 1984
वी. पी. सिंह 31 दिसम्बर 1984 से 24 जनवरी 1987
राजीव गाँधी 24 जनवरी 1987 से 25 जुलाई 1987
एन. डी. तिवारी 25 जुलाई 1987 से 25 जून 1988
शंकर राव चौहान 25 जून 1988 से 02 दिसम्बर 1989
मधु दंडवते 02 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 जनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा)
यशवंत सिन्हा 10 नवम्बर 1990 से 21 जून 1991 समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय मोर्चा)
मनमोहन सिंह 21 जून 1991 से 16 मई 1996 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जसवंत सिंह 16 मई 1996 से 01 जून 1996 भारतीय जनता पार्टी
पी. चिदम्बरम 01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तमिल मनिला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)
आई. के. गुजराल 21 अप्रैल 1997 से 01 मई 1997 जनता दल (संयुक्त मोर्चा)
पी. चिदम्बरम 01 मई 1997 से 19 मार्च 1998 तमिल मनिला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)
यशवंत सिन्हा 19 मार्च 1998 से 01 जुलाई 2002 भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
जसवंत सिंह 01 जुलाई 2002 से 22 मई 2004
पी. चिदम्बरम 22 मई 2004 से 30 नवम्बर 2008 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यूपीए)
मनमोहन सिंह 30 नवम्बर 2008 से 24 जनवरी 2009
प्रणब मुखर्जी 24 जनवरी 2009 से 26 जून 2012
मनमोहन सिंह 26 जून 2012 से 31 जुलाई 2012
पी. चिदम्बरम 31 जुलाई 2012 से 26 मई 2014
अरूण जेटली 26 मई 2014 से 30 म‌ई 2019 भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
निर्मला सीतारमण 31 मई 2019 से अब तक भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : List Of Finance Minister Of India In Hindi