लोबिया के अन्य नाम क्या है?

Answer : 'चवली' या 'बरबटी के अलावा 'काली आंख वाली मटर'

Explanation : लोबिया के अन्य नाम 'चवली' या 'बरबटी के अलावा 'काली आंख वाली मटर' है। वहीं अंग्रेजी में इसे काउपिया कहते हैं। लोबिया कली का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी के रूप में होता है। इसमें कई सारे प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। इसका सेवन दिल से संबंधित बीमारियों में भी लाभदायक रहता है। वहीं यह आपके पाचन को भी दुरुस्त करने का काम करती है। लोबिया कली में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं। जो विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है। शरीर से गैर जरूरी पदार्थों के साथ ही टॉक्सिन्स आदि को शरीर से बहार निकलने में लोबिया कली सहायक है। वहीं यह पेट में सूक्ष्मजीवी संक्रमण को रोकने में भी मदद करती है। मधुमेह की समस्या में भी इसका सेवन लाभदायक है।
Related Questions
Web Title : Lobiya Ke Any Naam Kya Hai