लोहार वंश का राजा कौन था?
(A) हर्षवर्धन
(B) जयसिंह
(C) संग्रामराज
(D) जैनुल अवीदीन
Explanation : लोहार वंश का राजा संग्राम राज था, जो इस वंश का संस्थापक भी था। संग्राम राज ने अपने मंत्री तुंग को भटिंडा के शाही शासक त्रिलोचन पाल की ओर से महमूद गजनवी से लड़ने के लिए भेजा। लोहार वंश के राजाओं में हर्षवर्धन का नाम इस दृष्टि से उल्लेखनीय है कि वह स्वयं विद्वान, कवि कई भाषाओं का ज्ञाता था। कल्हण उसका आश्रित कवि था। इस वंश का अंतिम शासक जयसिंह का कल्हण ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ राजतरंगिणी की रचना जयसिंह के शासन काल में की थी। यह ग्रंथ संस्कृत भाषा में है। तुर्कशासकों में सर्वाधिक लोकप्रिय शासक जैनुल अवीदीन था जिसे कश्मीर का अकबर कहा जाता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams