लोक प्रशासन का जनक किसे माना जाता है?

(A) एल. डी. व्हाइट
(B) वुडरो विल्सन
(C) लूथर गुलिक
(D) ग्लैडन

Question Asked : UK Lecturer Exam 2018

Answer : वुडरो विल्सन

Explanation : लोक प्रशासन का जनक वुडरो विल्सन को माना जाता है। एक विषय के रूप में लोकप्रशासन का जन्म 1887 में हुआ। अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में राजनीतिशास्त्र के तत्कालीन प्राध्यापक वुडरो विल्सन को इस शास्त्र का जनक कहा जाता है। उन्होंने 1887 में प्रकाशित अपने लेख 'The Study of Administration' में राजनीति और प्रशासन को अलग-अलग बताते हुए कहा 'एक संविधान का निर्माण सरल है पर इसे चलाना बड़ा कठिन है।' उन्होंने इस 'चलाने' के क्षेत्र के अध्ययन पर बल दिया जो स्पष्टतः ‘प्रशासन' ही है। उन्होंने राजनीति और प्रशासन में भेद किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि अन्य देशों की तुलना में संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकप्रशासन के अध्ययन पर विशेष बल दिया जाने लगा।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lok Prashasan Ka Janak Kise Mana Jata Hai