लोकसभा का पहला आम चुनाव कब हुआ था?

(A) 1949 में
(B) 1952 में
(C) 1950 में
(D) 1954 में

Answer : 1952 में

Explanation : लोकसभा का पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक हुआ था। यह चुनाव करीब 4 महीनों में और 68 चरणों में संपन्न हुआ। उस समय लोकसभा की कुल 489 सीटें थीं लेकिन संसदीय क्षेत्र 401 ही थे। 314 संसदीय क्षेत्र ऐसे थे, जहां से सिर्फ एक-एक प्रतिनिधि चुने जाने थे। 86 संसदीय क्षेत्र ऐसे थे जहां एक साथ 2 लोगों को सांसद चुना जाना था। इनमें से एक सामान्य वर्ग से और दूसरा सांसद एससी/एसटी समुदाय से चुना गया। एक संसदीय क्षेत्र नॉर्थ बंगाल तो ऐसा भी रहा, जहां से 3 सांसद चुने गए। लोकसभा का पहला आम चुनाव में सबसे बड़ा दल कांग्रेस दल 364 सीटों पर विजयी रहा। पं. जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। लोकसभा के पहले अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर (15 मई, 1952 से 27 फरवरी, 1956) सर्वसम्मति से बनाये गये। पहली लोकसभा में उपाध्यक्ष अनंतशयनम आयंगर थे।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी राज्यसभा प्रश्नोत्तरी
Useful for : RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lok Sabha Ka Pahala Aam Chunav Kab Hua Tha