लोकसभा की प्रथम महिला स्पीकर कौन थी?

(A) सुषमा स्वराज
(B) मीरा कुमार
(C) प्रतिभा पाटिल
(D) सुमित्रा महाजन

Answer : मीरा कुमार

Explanation : लोकसभा की प्रथम महिला स्पीकर मीरा कुमार थी। वह वर्ष 2017 के संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थी। उन्होंने 3 जून, 2009 को लोकसभा का स्पीकर पद संभाला था। लोकसभा के पहले अध्‍यक्ष थे जी. वी. मावलंकर जो 15 मई, 1952 से 27 फरवरी, 1956 तक इस पद पर बने रहें। अन्य विकल्पों में, 'सुमित्रा महाजन' दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष (2014-2019) थी। 'सुषमा स्वराज' दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री (12 अक्टूबर, 1998-3 दिसम्बर, 1998) थी। 'प्रतिभा पाटिल' भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी। वह भारत की 12वीं राष्ट्रपति थीं, जिनका कार्यकाल वर्ष 2007 से 2012 तक था।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lok Sabha Ki Pratham Mahila Speaker Kaun Thi