लोकतंत्र क्या है इन हिंदी

सामान्य अर्थों में समझा जाए तो अब्राहम लिंकन के अनुसार लोकतंत्र जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा जनता का शासन है अर्थात् लोकतंत्र शासन व्यवस्था का रूप है, जिसके ​तहत जन-साधारण एक निश्चित अवधि के अंतराल में अपने द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के शासन से शासित होते हैं, आधुनिक समय में दुनिया के अधिकांश देशों ने लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को ही अपनाया है इस व्यवस्था के प्रारंभिक संकेत यूनान के नगर-राज्यों में मिलते हैं, जहां लोग शासकीय कार्यों में प्रत्यक्ष जनसहभागिता करते थे, जोकि प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एक स्वरूप था, लेकिन उस समय की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बहुत बड़ी कमी थी कि शासकों को निर्वाचन लॉटरी पद्धति के तहत किया जाता था, जोकि अपने आप में दोषपूर्ण व्यवस्था थी, जिसका पूरे यूनान के नगर राज्यों में सुकरात ने विरोध किया, जिसके एवज में उन्हें दंड के रूप में जहर का प्याला पीना पड़ा शायद दुनिया में सुकरात पहला व्यक्ति था, जिसने अच्छी शासन व्यवस्था और शासक के चयन के उचित तौर-तरीकों को न अपनाने के विरोध में अपनी सहादत दी थी इसके बावजूद भी आज दुनिया के अधिकांश देशों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को एक आदर्श मॉडल के रूप में अपनाया है।

लोकतंत्र, अन्य शासन व्यवस्थाओं से इसलिए उपयुक्त है, क्योंकि य राजनीतिक और सामाजिक समानता पर आधारित होता है और यह अपने नागरिकों को कुछ बुनियादी अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देता है, ताकि वहां के नागरिक गरिमामय और सम्मानजनक जीवन जी सकें लोकतंत्र के ये तत्व तो अधिकांश देशों में समान हैं पर सामाजिक स्थिति, अपनी आर्थिक उपलब्धि और अपनी संस्कृतियों के मामलों में एक-दूसरे से काफी अलग-अलग हैं, लेकिन सभी लोकतंत्र प्रणालियों की एक मुख्य विशेषता होती है कि वहां शासन या सत्ता का अंतिम सूत्र जनसाधारण के हाथों में रहता है, ताकि सार्वजनिक नीति जनता की इच्छा के अनुसार और जनता के हित साधन के उद्देश्य से बनाई जाए और कार्यान्वित की जाए इसमें शासन चलाने का काम आम ना​गरिकों के प्रतिनिधियों को सौंपा जा सकता हैं, परंतु उन्हें निश्चित अंतराल के बाद फिर से जनसाधारण का विश्वास प्राप्त करना होता है। लोकतंत्र, जनतंत्र या प्रजातंत्र (Demo-cracy) शब्द का उद्भव ग्रीक भाषा के शब्द डेमोस (Demos) से हुआ है, जिसका अर्थ है जनसाधारण यूनानी इतिहासकार हिरोडोटस ने पांचवीं शताब्दी ई. पू में इस शब्द का प्रयोग किया था, इसमें क्रेसी (Cracy) शब्द जोड़ा गया है, जिसका अर्थ है शासन या सरकार, इस तरह लोकतंत्र का अर्थ अभिजात्यों के विपरीत किसी अन्य वर्ग के शासन से हैं, इस ग्रीक शब्द का अर्थ है, गरीबों, सामान्यजनों तथा सबसे कम समझदारों का शासन।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : loktantra kya hai
Tags : भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी