लार्ड कर्जन ने किस विभाग की स्थापना की?

(A) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
(B) भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण
(C) भारतीय मौसामिक सर्वेक्षण
(D) भारतीय सांख्यिकी सर्वेक्षण

Question Asked : छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 2018

Answer : भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग

Explanation : लॉर्ड कर्जन ने 1902 में भारतीय पुरातात्विक विभाग (Archaeological Department) की स्थापना की थी तथा सर जॉन मार्शल को इसका पहला महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया था। लॉर्ड एलगिन द्वितीय के बाद 1899 ई. में लॉर्ड कर्ज़न भारत का वाइसराय बनकर आया। भारत का वाइसराय बनने के पूर्व भी कर्ज़न चार बार भारत आ चुका था। भारत में वाइसराय के रूप में उसका कार्यकाल काफ़ी उथल-पुथल का रहा है। लॉर्ड कर्ज़न के विषय में पी.राबटर्स ने लिखा है कि, "भारत में किसी अन्य वाइसराय को अपना पद सम्भालने से पूर्व भारत की समस्याओं का इतना ठीक ज्ञान नहीं था, जितना कि लॉर्ड कर्ज़न को। लॉर्ड कर्ज़न ने भारत में शिक्षा और आर्थिक सुधारों के लिए मुख्य रूप से कार्य किये थे। भूमि पर लिये जाने वाले भूमिकर को और अधिक उदार बनाये जाने हेतु उसने 'भूमि प्रस्ताव' भी पारित किया था।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lord Karjan Ne Kis Vibhag Ki Sthapna Ki