लोथल की खोज किसने की थी?

(A) राखाल दास बनर्जी
(B) यज्ञदत्त शर्मा
(C) एस.आर. राव
(D) फज़ल अहमद

Question Asked : SSC CPO SI 2003

Answer : एस.आर. राव

लोथल की खोज एस.आर. राव ने वर्ष 1954 में की थी। लोथल सैंधव सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल था जो आधुनिक गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित है। सन् 1955 से 1962 ई. के मध्य एस.आर. राव के निर्देशन में वहां खुदाई की गई। लोथल में पाये गए अवशेष हैं : अन्नागार, पशुओं की हड्डियां, तांबा काचली मिट्टी के मनके, सोने का एक आभूषण, शंख एवं ईटों का बना हुआ विशाल (124 × 36 मीटर) घेरा जिसे एस. आर. राव ने 'जहाजों का गोदी' बताया है। यह विश्व का प्राचीनतम प्राप्त गोदीबाड़ा है। यहां मिस्त्र और मेसोपोटामिया से व्यापार होता था। एस.आर. राव के अनुसार, लोथल लघु मोहनजोदड़ो के रूप में जाना जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी सिंधु घाटी सभ्यता हड़प्पा सभ्यता
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lothal Ki Khoj Kisne Ki Thi