LPG में कौन सी गैस होती है?

(A) मिथेन
(B) प्रोपेन और ब्यूटेन
(C) इथेन
(D) हाइड्रोजन

Question Asked : UPSC NDA-II Exam 2019

Answer : प्रोपेन और ब्यूटेन

Explanation : एलपीजी में प्रोपेन और ब्यूटेन गैसें होती है। एलपीजी (Liquefied petroleum gas/LPG) का कैलोरिफिक मान 94 MJ/m3 (26.1kWh/m³) होता है। एलपीजी यानि घरेलू गैस के बगैर आज जीवन की कल्पना भी संभव नहीं लगती। एलपीजी मूल रूप से कई हाइड्रोकार्बन गैसों का मिश्रण है। यह घरों में खाना पकाने, गरम करने वाले उपकरणों एवं कुछ वाहनों में ईंधन के रूप में प्रयुक्त होती है। एलपीजी में मुख्यतः प्रोपेन और ब्यूटेन गैसें होती हैं। यह पेट्रोलियम रिफाइनिंग (कच्चे तेल क्रूड ऑयल) या तरल प्राकृतिक गैस से तैयार की जाती है। यह अधिकतर फाॅसिल्स फ्यूल स्रोतों से बनती है। 1910 में सबसे पहले इसका उत्पादन डॉ. वॉल्टर स्नेलिंग ने किया था। 1912 में सबसे पहले व्यावसायिक तौर पर इसका उत्पादन होना शुरू हुआ। एलपीजी गैस गंधविहीन होती है यानी उसमें से किसी तरह की महक नहीं आती है। लेकिन सिलिंडर से रिसाव होने पर किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके, इसके लिए इसमें एथाइल मरसेप्टेन को मिलाया जाता है।
Tags : रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lpg Me Kon Sa Gas Hota Hai