लखनऊ से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?

(A) कुंवर सिंह
(B) बेगम हजरत महल
(C) उधम सिंह
(D) मौलवी अहमदुल्ला

Answer : बेगम हजरत महल

Explanation : लखनऊ से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बेगम हजरत महल ने किया था। उन्होंने अंग्रेजी रेजिडेन्सी को घेर लिया जिसके दौरान हेनरी लारेन्स की मृत्यु हो गई। बेगम हजरत महल ने अपने अपवयस्क पुत्र विरजिस कादिर को नवाब घोषित किया। 1857 के विद्रोह के दौरान देश के अलग–अलग क्षेत्रों में अलग–अलग नेतृत्वकर्ता थे। कैम्पवेल ने यहां आंदोलन को विफल किया। फैजाबाद में अहमदउला शाह ने नेतृत्व किया उन्होंने लोगों को जेहाद के लिए उत्तेजित किया जबकि कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की अवस्था में बिहार के शाहाबाद जिले के जगदीशपुर में आंदोलन का नेतृत्व संभाला था। उधम सिंह इस आंदोलन से सम्बध क्रांतिकारी नहीं थे इन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को अपनी आंखों से देखा था। इन्होंने 1940 में जनरल डायर को लंदन में अपनी गोली का निशाना बनाया।
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lucknow Se 1857 Ke Vidroh Ka Netritva Kisne Kiya