माँ दुर्गा के पति का नाम क्या है?

(A) ब्रह्मा
(B) शंकर
(C) काल ब्रह्म
(D) विष्णु

maa durga

Answer : काल ब्रह्म

Explanation : माँ दुर्गा के पति का नाम काल ब्रह्म है। वहीं यह भगवान शिव की पत्नी भी है क्योंकि दुर्गा असल में शिव की पत्नी आदिशक्ति का एक रूप हैं, शिव की उस पराशक्ति को प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकाररहित बताया गया है। एकांकी (केंद्रित) होने पर भी वह माया शक्ति संयोगवश अनेक हो जाती है। उस आदि शक्ति देवी ने ही सावित्री (ब्रह्मा जी की पहली पत्नी), लक्ष्मी, और पार्वती (सती) के रूप में जन्म लिया और उसने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से विवाह किया था। तीन रूप होकर भी दुर्गा (आदि शक्ति) एक ही है। हिंदू धर्म में दुर्गा को कई नामों से पुकारा जाता है, जैसे अम्बे, जगदम्बे, दुर्गा, काली, शेरावाली, पहाड़ावाली आदि। देशभर में माँ दुर्गा के भिन्न-भिन्न रूपों के अधिक मंदिर भी स्थित है। बल्कि भारत की देश भूमि पर उतने ज्योर्तिलिंग नहीं हैं, जितने शक्तिपीठ है। इनकी कथाओं के बार में पुराणों में विभिन्न-विभिन्न जानकारियां मिलती हैं।
Tags : माँ दुर्गा
Useful for : Quiz Program
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maa Durga Ke Pati Ka Naam Kya Hai