माघ मास की गुप्त नवरात्रि 2021 कब है?

Answer : 12 से 21 फरवरी तक

माघ मास की गुप्त नवरात्रि 2021 में 12 से 21 फरवरी तक है। माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। गुप्त नवरात्रि को तंत्र-मंत्र और सिद्धि-साधना आदि के लिए बहुत ही खास माना जाता है। पंचाग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक माघ गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। यह नवरात्रि इस बार 12 से 21 फरवरी तक रहेगी। इस दौरान मां की आराधना गुप्त रूप से की जाती है, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि का महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्रियों से ज्यादा होता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Maagh Maas Ki Gupt Navratri