मेडागास्कर की राजधानी क्या है?

(A) अंटानानारिवो
(B) जाग्रेब
(C) सन जोसे
(D) असंशियन

Answer : अंटानानारिवो (Antananarivo)

Explanation : मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो (Antananarivo) है। यह देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है। मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है। अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। यहां बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है। वे 350 ईसा पूर्व और 550 ईसवीं के बीच कैनोओ में पहुंचे और करीब 500 साल बाद तक मुख्य भूमि अफ्रीकियों में शामिल नहीं हुए। मेडागास्कर को अक्सर इसकी मिट्टी के अनूठे रंग की वजह से ‘रेड आइलैंड’ के रूप में जाना जाता है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं। यहां कई ऐसे पौधों की प्रजातियां हैं जिन्हें हर्बल उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राकृतिक रूप से धनी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। इस क्षेत्र के लोग खराब स्वास्थ्य देखभाल, गरीब शिक्षा प्रणाली, आर्थिक समस्याओं और कुपोषण सहित कई समस्याओं का सामना करते हैं। मेडागास्कर के लोग रग्बी और फुटबॉल के दीवाने होते हैं। यहां का राष्ट्रीय खेल रग्बी है।
Tags : मेडागास्कर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madagascar Ki Rajdhani Kya Hai