मेडागास्कर किस महासागर में है?

(A) हिंद महासागर में
(B) प्रशांत महासागर में
(C) बंगाल की खाड़ी में
(D) लाल सागर में

Answer : हिंद महासागर में

Explanation : मेडागास्कर हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिम में है। इसके पूर्व में मॉरीशस तथा पश्चिम में अफ्रीका की मुख्य भूमि से लगा मोजाम्बिक देश स्थित है। मेडागास्कर किंगडम की अंतिम सम्राट रानी रानावालोना तृतीय ने फ्रांसीसी औपनिवेशिक बलों द्वारा पद छोड़ने से पहले वर्ष 1883 से 1899 तक शासन किया। यहां राजधानी अंटानानारिवो (Antananarivo) में ही ज्यादातर लोग निवास करते हैं। यह यहां की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है। यहां फ्रांस का उपनिवेश रहा है, इसलिए इस देश के लोग सामाजिक, सांस्कृतिक रूप से फ्रेंच कल्चर से प्रभावित हैं। यहां पुरुष और महिलाएं दोनों ही लाम्बा नाम की पोशाख पहनते हैं। वहीं विवाह के लिए लाम्बा, काम के लिए लाम्बा, वृद्धों के लिए लाम्बा, बच्चों के लिए लाम्बा और यहां तक कि मृतक भी दफन से पहले एक विशेष प्रकार के लाम्बा में लिपटे होते हैं। मेडागास्कर का अपना फाइट क्लब है मोरासिंगी। यह तटीय क्षेत्रों में एक लोकप्रिय खेल है, जिसमें किसी भी हथियार के बिना हाथ से मुकाबला होता है। यहां के लोग भी फुटबॉल के दीवाने हैं। जबकि यहां का राष्ट्रीय खेल रग्बी है।
Tags : मेडागास्कर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madagascar Kis Mahasagar Mein Hai