मध्य प्रदेश के क्षेत्रफल कितना है?

What is the total area of Madhya Pradesh

(A) 40,928 वर्ग किमी
(B) 44,483 वर्ग किमी
(C) 308,245 वर्ग किमी
(D) 32,362 वर्ग किमी

Answer : 308,245 वर्ग किमी

मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किमी है। इसकी सीमाएं उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र एवं पश्चिम में गुजरात एवं राजस्थान से लगी हुई है। भौगोलिक दृष्टि से इसे भारत की ह्रदय स्थली कहा जाता है। यहां प्रवाहित नदियों (चंबल आदि) एवं उपस्थित विभिन्न पहाड़ी श्रृंखलाओं (विन्ध्य, सतपुड़ा) से उच्चावच स्थलाकृतियों का निर्माण होता है। प्रसिद्ध नाटककार कालिदास की जन्मस्थली भी मध्य प्रदेश ही है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पर भारत के विभिन्न प्रसिद्ध शासकों ने शासन किया। मौर्यों से लेकर मुगलों तक ने यहां अपना साम्राज्य विस्तार किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् 1 नवंबर, 1956 को मध्य प्रदेश नाम से एक पूर्ण राज्य अस्तित्व में आया।
Tags : मध्‍य प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ka Kshetraphal Kitna Hai