मध्य प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

(A) कमला नेहरू
(B) सरला ग्रेवाल
(C) आनंदीबेन पटेल
(D) सुचेता कृपलानी

Answer : सरला ग्रेवाल (Sarla Grewal)

Explanation : मध्य प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल (Sarla Grewal) थी। वे 31 मार्च 1989 से 5 फरवरी 1990 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। 4 अक्टूबर 1927 को पैदा हुई सरला ग्रेवाल ने प्रारम्भिक शिक्षा पूरी करने के बाद आनर्स में स्नातक उपाधि ली। बाद में दर्शनशास्त्र में उन्होंने स्नातकोत्तर उपाधि पंजाब विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्नातकोत्तर उपाधि में पंजाब विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 1952 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया और उस समय इस सेवा में आने वाली भारत की दूसरी महिला अधिकारी थी। 1952 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रही ग्रेवाल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रधान सचिव भी रही। वह 1956 में शिमला की डिप्टी कमिश्नर बनाई गई थीं। वे देश में इस पद पर दायित्व निभाने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। 1962 में शिक्षा संचालक बनने वाली पहली IAS अधिकारी भी थी। 1963 में पंजाब में स्वास्थ्य विभाग की सचिव नियुक्त हुई थीं। विकास आयुक्त के रूप में 1971 से 1974 तक काम किया था। ट्रिव्यून ट्रस्ट की अध्यक्ष रही श्रीमती सरला ग्रेवाल का 29 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में निधन हुआ।

बता दे कि जब देश में नया कानून लागू हुआ और महिलाओं को भी IAS और IPS में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया तो सबसे पहली महिला IAS अफसर बनने वाली अन्ना राजम मल्होत्रा थीं। एर्नाकुलम में जन्मी अन्ना 1951 बैच की महाराष्ट्र से अधिकारी थीं। इसी तरह 1972 में किरण बेदी देश की पहली IPS अधिकारी बनीं।
Tags : प्रथम महिला भारत के राज्यपाल राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ki Pehli Mahila Rajyapal Kaun Thi