मध्य प्रदेश में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) नर्मदा नदी
(B) सतलुज नदी
(C) घाघरा नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : नर्मदा नदी

Explanation : मध्य प्रदेश में नर्मदा, चंबल, सोन, ताप्ती, बेतवा आदि प्रमुख नदियां बहती हैं। मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां में नर्मदा राज्य की सर्वाधिक लंबी 1,077 किमी नदी है जबकि चंबल 965 किमी, सोन 780 किमी, ताप्ती 724 किमी हैं। राज्य की अन्य प्रमुख नदियां हैं— बेतवा जिसे मध्य प्रदेश की गंगा भी कहते है के अलावा तवा, क्षिप्रा (मालवा की गंगा), वेनगंगा, केन, सिंध, काली सिंध, गार, वर्धा, पार्वती आदि हैं। नर्मदा नदी का स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है। नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। चंबल नदी महू से निकलती है और मध्य प्रदेश–राजस्थान के बीच सीमा बनती हुई उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी से मिल जाती है। सोन नदी अमरकंटक से निकलती है और यमुना नदी के बाद गंगा की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है जो पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हुआ है और यह सूरत मे बंदरगाह मुहाना बनाते हुए अरब सागर मे जा मिलती है। वही मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के उत्तर में विंध्य पर्वत से बेतवा नदी निकलकर विदिशा, ओरछा आदि जिलों से बहती हुई यमुना नदी मे जा मिलती है।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai