मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पाई जाने वाली जनजाति कौन सी है?

(A) गोण्ड
(B) कोरकू
(C) भील
(D) कोल

Answer : भील

Explanation : मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पाई जाने वाली जनजाति भील है। भील जनजाति जनसंख्या की दृष्टि से भारत की तीसरी तथा मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है। यह जनजाति मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र धार, झाबुआ और पश्चिमी निमाड़ जिलों में निवास करती है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा जनजाति परिक्षेत्र है। भील, प्रदेश की प्राचीनतम जनजातियों में से एक मानी जाती है। इसका उल्लेख रामायण, पुराणों, महाभारत, जैसे प्राचीन ग्रन्थों में मिलता है। भील जनजाति की उत्पत्ति के संबंध में कई धारणाएं प्रचलित हैं। भील शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के 'भिल्ल' शब्द से मानी जाती है। वहीं यह भी कहा जाता है कि इस शब्द की उत्पत्ति द्रविड़ भाषा के शब्द 'बील' से हुई है, जिसका अर्थ होता है- 'धनुष'। चूंकि यह जनजाति धनुष चलाने में अत्यधिक निपुण होती है, इसलिए उन्हें भील कहा गया।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Mein Sarvadhik Payi Jaane Wali Janjati Kaun Si Hai