मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई?

(A) 15 नवंबर, 2000
(B) 2 जनवरी 1936
(C) 31 अक्टूबर, 1966
(D) 28 अगस्त 1928

Answer : 2 जनवरी 1936

Explanation : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना 2 जनवरी 1936 को हुई थी। भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत इसकी स्थापना की गई। इसकी मुख्य पीठ जबलपुर है और खंडपीठ कोई नहीं है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य है। बता दे कि मध्य राज्य को मूल रूप से 2 नवंबर 1861 को मध्य क्षेत्र (सेंट्रल प्राविंस ) के रूप में सृजित किया गया था। क्षेत्र न्यायिक आयुक्त द्वारा प्रशासित था और नागपुर स्थित न्यायिक आयुक्त का न्यायालय क्षेत्र का शीर्ष न्यायालय था। 1921 में इसे राज्यपाल प्रांत (गवर्नर्स प्राविंस) में परिवर्तित कर दिया गया। इसी बीच, निजाम राज्य हैदराबाद के एक भाग बरार को सेंट्रल प्राविंस में 1933 में स्थान्तरित कर दिया गया। इसके चलते प्रदेश को नया नाम सेंट्रल प्राविंस तथा बरार मिला।

इसके बाद सम्राट जार्ज पंचम द्वारा 2 जनवरी 1936 को भारत सरकार अधिनियम 1915 की धारा 108 के अंतर्गत जारी लेटर्स पेटेंट के मार्फत सेंट्रल प्राविंस व बरार प्रांत के लिए नागपुर उच्च न्यायालय की स्थापना की गई। ये लेटर्स पेटेंट, जिनके अंतर्गत नागपुर उच्च न्यायालय की स्थापना तथा क्षेत्राधिकार निहित किया गया था, 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अंगीकृत किए जाने के बाद भी इसके अनुच्छेद 225 व 372 के द्वारा प्रवृत्त रहे। नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम अधि नियमित किया गया। नए मध्यप्रदेश राज्य का गठन इसकी धारा 9 के अंतर्गत किया गया। राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49की उपधारा (1) विहित करती है कि नियुक्ति दिवस अर्थात 1 नवंबर 1956 से, वर्तमान मध्यप्रदेश राज्य के संबंध में अधिकारिता का प्रयोग करने वाले उच्च न्यायालय, अर्थात नागपुर उच्च न्यायालय, वर्तमान मध्यप्रदेश राज्य हेतु उच्च न्यायालय समझा जाएगा।
Tags : उच्च न्यायालय मध्‍य प्रदेश मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Uchh Nyayalaya Ki Sthapna Kab Hui