मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई?

(A) 15 नवंबर, 2000
(B) 05 अगस्त, 1862
(C) 31 अक्टूबर, 1966
(D) 28 अगस्त 1928

Answer : 05 अगस्त, 1862

Explanation : मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 5 अगस्त 1862 को हुई थी। इसकी मुख्य पीठ चेन्नई है और खंडपीठ मदुरै है। मद्रास उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र पांडिचेरी और तमिलनाडु है। भारत में उच्च न्यायालय संस्था का सर्वप्रथम गठन साल 1862 में हुआ जब कलकत्ता, बम्बई, मद्रास उच्च न्यायालयों की स्थापना हुई। भारत के संविधान में प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है लेकिन 7 वें संशोधन अधिनियम अधिनियम 1956 में संसद को अधिकार दिया गया कि वह दो या दो से अधिक राज्यों एवं एक संघ राज्य क्षेत्र के लिए एक साझा उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है। इस समय देश में 25 उच्च न्यायालय हैं। केवल दिल्ली ऐसा संघ राज्य क्षेत्र है जिसका अपना उच्च न्यायालय (1966 से) है।
Tags : उच्च न्यायालय चेन्नई
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madras Uchh Nyayalaya Ki Sthapna Kab Hui