‘मगही’ भाषा किस प्रदेश की बोली है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) बिहार
(C) राजस्थान
(D) छत्तीसगढत्र

Question Asked : UPSESSB TGT Exam 2019

Answer : बिहार (Bihar)

'मगही' भाषा बिहार (Bihar) प्रदेश की बोली है। यह बिहार के गया, पटना, राजगीर, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और औरंगाबाद के इलाकों में मुख्य रूप से बोली जाती है। मगही या मागधी भाषा भारत के मध्य पूर्व में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसका निकट का संबंध भोजपुरी और मैथिली भाषा से है और अक्सर ये भाषाएँ एक ही साथ बिहारी भाषा के रूप में रख दी जाती हैं। इसे देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। मगही बोलनेवालों की संख्या वर्ष 2002 के अनुसार लगभग 1 करोड़ 30 लाख है। मगही भाषा में विशेष योगदान हेतु वर्ष 2002 में डॉ. रामप्रसाद सिंह को साहित्य अकादमी भाषा सम्मान दिया गया था।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Magahi Bhasha Kis Pradesh Ki Boli Hai