मैग्नस कार्लसन किस खेल से संबंधित है?

(A) टेबिल टेनिस
(B) शतरंज
(C) हॉकी
(D) क्रिकेट

Answer : शतरंज

Explanation : मैग्नस कार्लसन शतरंज खेल से संबंधित है। 31 साल के नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 11 ​दिसंबर 2021 को पांचवीं बार शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन बने। वे 2013 से लगातार वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने दुबई में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में रूसी ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाचिटची को हराया। नेपो आखिरी गेम में जिस तरह हारे, उसे चैंपियनशिप के 135 साल के इतिहास में सबसे खराब पतन कहा जा रहा है। 14 बाजियों की चैंपियनशिप में कार्लसन 11वें गेम में ही चैंपियन बन गए। कार्लसन के 7.5 जबकि नेपो के 3.5 अंक रहे। यह चैंपियनशिप में 100 साल में जीत का सबसे बड़ा अंतर रहा। 1921 में हवाना में जोस रॉल केपाब्लेंका और इमानुअल नेस्कर के बीच भी इतना ही अंतर था। जीत का एक अंक और ड्रॉ का आधा अंक मिलता है।

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप का टर्निंग पॉइंट गेम 6 रहा, जिसमें 136 चाल चली गईं। 7 घंटे 45 मिनट तक चली यह बाजी कार्लसन ने जीती। यह चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे लंबी बाजी थी। वर्ल्ड चैंपियन बनने पर कार्लसन को करीब 9.08 करोड़ जबकि नेपो को करीब 6.05 करोड़ रुपए मिले। कार्लसन ने इस जीत की तुलना 2013 में मिली जीत से की, जब उन्होंने भारत के विश्वनाथन आनंद को हराकर पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता था। बेस्ट ऑफ 12 के उस मुकाबले को कार्लसन ने 6.5-3.5 से जीता था।
Related Questions
Web Title : Magnus Carlsen Kis Khel Se Sambandhit Hai