महाराजा रणजीत सिंह के राज्य की राजधानी कहाँ थी?

(A) अमृतसर
(B) कपूरथला
(C) लाहौर
(D) पटियाला

Question Asked : UPPSC 1995

Answer : लाहौर

महाराजा रणजीत सिंह के राज्य की राजधानी लाहौर थी। जो राजनैतिक राजधानी थी और धार्मिक राजधानी अमृतसर थी। 1798 में जमानशाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। वापस जाते समय उसकी तोपें चिनाब नदी में गिर गईं। रणजीत सिंह ने उन्हें निकलवाकर वापस भिजवा दिया। उस सेवा के बदले जमानशाह ने उसे लाहौर पर अधिकार करने की अनुमति दे दी। 1799 में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। इस विजय के परिणामस्वरूप रणजीत सिंह की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई। उसने 1805 में अमृतसर को भी भंगी मिसल से छीन लिया। तत्पश्चात् पंजाब की राजनैतिक राजधानी (लाहौर) और धार्मिक राजधानी (अमृतसर) दोनों ही उसके अधीन आ गईं।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maharaja Ranjit Singh Ke Rajya Ki Rajdhani Kaha Thi