महाराष्ट्र में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

Which is the largest district in Maharashtra

(A) पुणे
(B) नासिक
(C) अहमदनगर
(D) सोलापुर

Answer : अहमदनगर (Ahmednagar)

Explanation : महाराष्ट्र में सबसे बड़ा जिला अहमदनगर (Ahmednagar) है। यह 17,048 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इस जिले की जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 4,543,159 है। जबकि महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा जिला पुणे (Pune) है। महाराष्ट्र 1 मई 1960 को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरूआत में महाराष्ट्र राज्य में 26 जिले थे। लेकिन बाद में 10 नये जिले बनाएं गये। इस तरह वर्तमान के महाराष्ट्र में कुल 36 जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। महाराष्ट्र की भौगोलिक संरचना के निर्माण में प्रायद्वीपीय पठार की मुख्य भूमिका है। इसके पश्चिमी भाग का निर्माण में सह्राद्रि श्रृंखला के सहारे होता है, जो समुद्र तट के समांतार विस्तृत है, जबकि इसके उत्तरी भाग में सतपुड़ा श्रृंखला का विस्तार है।
Tags : महाराष्‍ट्र
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maharashtra Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai