महाराष्ट्र में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) सिंध नदी
(B) कृष्णा नदी
(C) बेतवा नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : कृष्णा नदी

Explanation : महाराष्ट्र में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, तापी, मंजीरा, भीमा, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, नीरा, इंद्रावती, मुला, मुथा, प्राणहीता, पूर्णा आदि नदियां बहती हैं। जो यहां की प्रमुख नदियां में से हैं। गोदावरी नदी जिसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है, महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है। वही कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी को हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है और कहा जाता है की इस नदी मे स्नान करके लोगों के सभी पापों का अंत होता है। नर्मदा नदी एक पवित्र, दिव्य व रहस्यमयी नदी है जिसका स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है। नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। बता दे कि भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maharashtra Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai