महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के विजेता कौन है?

(A) मेधा पाटकर
(B) राजेंद्र सिंह
(D) अनंत कुमार
(B) A और B दोनों

Answer : मेधा पाटकर और जल पुरुष राजेंद्र सिंह को

Explanation : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के विजेता समाजसेवी मेधा पाटकर और जल पुरुष राजेंद्र सिंह है। भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने इस पुरस्कार की घोषणा 29 सितंबर 2021 को की। समाज सेवा के लिए नॉर्वे की पार्लियामेंट में तीन बार स्पीकर रही मारित नीबाक, जल पुरुष राजेन्द्र सिंह, मेधा पाटकर, सुमेधा सत्यार्थी और पूर्व मंत्री हाइकी होल्मोस को यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही भारतीय महिला बछेंद्री पाल तथा एवरेस्ट सहित सात पहाड़ियों और दक्षिण तथा उत्तरी ध्रुव की यात्रा करने वाली नुंगशी मालिक और ताशी मालिक को सम्मान दिया जाएगा।

शिक्षा में सेवा के लिए महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति डॉ. रजनीश शुक्ल, रांची विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, नीदरलैंड के प्रो. मोहन कान्त गौतम, लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र सिंह और डॉ. अनिल सिंह को पुरस्कार दिया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में पांच को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, सुरेशचन्द्र शुक्ल और नॉर्वे के पूर्व और होने वाले संसदीय मंत्री एस्पेन बार्ट आइदे संयुक्त रूप से डिजिटल मंच पर 2 अक्तूबर को दिन में दो बजे पुरस्कार प्रदान करेंगे।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Antarrashtriya Puraskar 2021 Ke Vijeta Kaun Hai