महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका कब गए थे?

(A) वर्ष 1869 में
(B) वर्ष 1893 में
(C) वर्ष 1903 में
(D) वर्ष 1894 में

mahatma gandhi

Answer : वर्ष 1893 में

Explanation : महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका वर्ष 1893 में गए थे। गांधी जी गुजरात के राजकोट में वकालत की प्रैक्टिस किया करते थे। तब उन्हें दक्षिण अफ्रीका से सेठ अब्दुल्ला ने एक मुकदमा लड़ने के लिए बुलाया था। गांधी जी पानी के जहाज पर सवार होकर दक्षिण अफ्रीका के डरबन पहुंचे। यहां से 7 जून 1893 को उन्होंने प्रीटोरिया के लिए ट्रेन पकड़ी। गांधी जी के पास फर्स्ट क्लास का टिकट था। लेकिन जब ट्रेन पीटरमारिट्जबर्ग पहुंचने वाली थी तो उन्हें थर्ड क्लास वाले डिब्बे में जाने के लिए कहा गया। लेकिन गांधी ने इससे इनकार कर दिया तो उन्हें जबरदस्ती पीटरमारिट्जबर्ग स्टेशन पर उतार दिया गया। गांधी तब ना महात्मा थे और ना ही राष्ट्रपिता वो तब सिर्फ एक बैरिस्टर थे। लेकिन ट्रेन में हुई इस घटना ने उन्हें महात्मा बनने के रास्ते पर चला दिया। 7 जून 1893 की उस रात दक्षिण अफ्रीका के पीटरमारिट्जबर्ग में गांधी के सत्याग्रह की नींव पड़ चुकी थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका प्रवासी भारतीय दिवस
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Dakshin Africa Kab Gaye The