महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे?

(A) 19 वर्ष
(B) 21 वर्ष
(C) 22 वर्ष
(D) 25 वर्ष

mahatma gandhi

Answer : 21 वर्ष

Explanation : महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 21 वर्ष रहे थे। वर्ष 1893 में गांधी जी गुजरात के राजकोट में वकालत की प्रैक्टिस किया करते थे। तब उन्हें दक्षिण अफ्रीका से सेठ अब्दुल्ला ने एक मुकदमा लड़ने के लिए बुलाया था। गांधी जी पानी के जहाज पर सवार होकर दक्षिण अफ्रीका के डरबन पहुंचे थे। उस समय गांधी ना महात्मा थे और ना ही राष्ट्रपिता वो तब सिर्फ एक बैरिस्टर थे। लेकिन ट्रेन से उन्हें जबरदस्ती पीटरमारिट्जबर्ग स्टेशन पर उतारने की घटना ने उन्हें महात्मा बनने के रास्ते पर चलने को मजबूर कर दिया।

बता दें कि महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। 2 अक्टूबर, 1869 में गुजरात के पोरबंदर में जन्में गांधी जी ने सत्याग्रह और अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन में विशेष भूमिका निभाई थी। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया। सादा जीवन बिताने के लिए उन्होंने परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल को धारण किया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका प्रवासी भारतीय दिवस
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Dakshin Africa Mein Kitne Varsh Rahe The