महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे?

(A) 19 दिसंबर, 1914
(B) 9 जनवरी 1915
(C) 11 सितंबर, 1906
(D) 17 फरवरी, 1915

mahatma gandhi

Answer : 9 जनवरी 1915

Explanation : महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत 9 जनवरी 1915 को लौटे थे। इसीलिए भारत में प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को गांधी के दक्षिण अफ्रीका से लाैटने की खुशी में मनाया जाता है। गांधी जी बॉम्बे में अपोलो बंदरगाह पर उतरे थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके तीन दिन बाद बॉम्बे मैग्नेट जहंगीत पेटिट के महलनुमा घर में भी उनके सम्मान में लोगों ने शानदार स्वागत समारोह आयोजित किया था, जिसमें भारत सरकार भी शामिल हुई थी। भारत आगमन के बाद गांधी जी देश को अंग्रेजों से आजाद कराने की दिशा में बढ़ने लगे। गांधी जी की विशेष भूमिका वाला सत्याग्रह आन्दोलन 1917 चम्पारण जिले में हुआ था। गांधी जी ने न सिर्फ भारत को आजादी दिलाया बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। दक्षिण अफ्रीका इसका बड़ा उदाहरण था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका प्रवासी भारतीय दिवस
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Dakshin Africa Se Bharat Kab Laute The