महात्मा गांधी जी का नारा क्या था?

(A) जय हिंद
(B) जय जवान, जय किसान
(C) इंकलाब जिंदाबाद
(D) करो या मरो का नारा

mahatma gandhi

Answer : करो या मरो का नारा

Explanation : महात्मा गांधी जी का नारा करो या मरो का नारा था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की एक मीटिंग 7 अगस्त, 1942 को हुई थी। उसी के बाद गांधी जी ने 'करो या मरो' का नारा दिया था। उसके अगले दिन 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित हुआ था। रात में कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी ने कहा था, 'मेरे जेल जाने से कुछ नहीं होगा, करो या मरो।' जिसका मतलब था या तो हम भारत को आजाद करा लेंगे या इसके लिए अपनी जान दे देंगे। आजादी के आंदोलन में सबकी जुबान पर यह नारा होता था। बता दे कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों भारत छोड़ो, सत्याग्रह जैसे आंदोलन चलाने वाले महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत ने छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ji Ka Nara Kya Tha