महात्मा गांधी का असली नाम क्या है?

(A) मोहनदास गांधी
(B) मोहनदास करमचंद गांधी
(C) महात्मा करमचंद गांधी
(D) मोहनदास करमचंद महात्मा गांधी

mahatma gandhi

Answer : मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi)

Explanation : महात्मा गांधी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। 2 अक्टूबर, 1869 में गुजरात के पोरबंदर में जन्में गांधी जी ने सत्याग्रह और अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन में विशेष भूमिका निभाई थी। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया। सादा जीवन बिताने के लिए उन्होंने परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल को धारण किया। उनको राष्ट्रपिता कहा जाता है क्योंकि उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज़ उठाई और देश को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनको अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इसमें कोई संदेह नहीं हैं वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनितिक और अध्यात्मिक नेता थे।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ka Asli Naam Kya Hai