महात्मा गांधी का समाधि स्थल कहां है?
(A) दिल्ली
(B) अहमदाबाद
(C) जयपुर
(D) आगरा
Answer : दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर
Explanation : महात्मा गांधी का समाधि स्थल दिल्ली में है। जो दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। जिसे राजघाट कहा जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यही पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाती है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी का बड़ा योगदान था। 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक देश के बड़े नेता यहां बापू को श्रद्धांजलि देने आते हैं। महात्मा गांधी की समाधि काले पत्थर से बनाई गई है जिस स्थान पर यह समाधि बनाई है वहीं महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था। इस समाधि के साथ में ही एक ज्योति हमेशा जलती रहती है। राजघाट एक बडे़ क्षेत्र में फैला है यहां दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने पेड़ लगाए हैं जिसमें क्वीन एलिजाबेथ-2, अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर और वियतनाम के बड़े नेता हो-ची-मिन शामिल हैं। राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि के अलावा देश के दूसरे बड़े नेताओं की समाधि भी है। राजघाट के उत्तर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की समाधि शांतिवन स्थित है।
....और आगे पढ़ें
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, गांधी प्रश्नोत्तरी, दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
-
अष्टांगिक मार्ग की संकल्पना अंग है?
Explanation : अष्टांगिक मार्ग की संकल्पना अंग धर्मचक्र प्रवर्तन सुत की विषय वस्तु का है। गौतम बुद्ध ने चतुर्थ आर्य सत्य में दु:ख निरोध का उपाय बताया है। इसे 'दुख निरोध गामिनी प्रतिपदा' 'मध्यमा प्रतिपदा' 'मध्यम मार्ग' भी कहते हैंं इस मध्यमा प्रतिपदा में आठ मार्ग हैं इसलिए इसे 'अष्टांग मार्ग' भी कहा जाता है। इसके आठ सोपान हैं - सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक् वाक्, सम्यक् कर्मांत्, सम्यक् आजीव, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति एवं सम्यक् समाधि। अष्टांग मार्ग या अष्टांगिक मार्ग की संकल्पना
...Read More
-
अणुव्रत सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?
Explanation : अणुव्रत सिद्धांत का प्रतिपादन जैन धर्म ने किया था। जैनधर्म की पांच मुख्य शिक्षाएं सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रहाचर्य को अणुव्रत कहा जाता है। इनमें से चार सिद्धांत पाश्वनार्थ द्वारा दिए गए, जबकि अंतिम ब्रह्राचर्य को महावीर द्वारा जोड़ा गया था, ये जैन धर्म के अंतिम तीर्थकर थे। दुनिया के सबसे प्राचीन धर्म जैन धर्म को श्रमणों का धर्म कहा जाता है। जैन धर्म का संस्थापक ऋषभ देव को माना जाता है, जो जैन धर्म के पहले तीर्थंकर थे और भारत के चक्रवर्ती सम्राट भरत के पिता थे।
...Read More
-
नटराज की प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति किस कला का उदाहरण है?
Explanation : नटराज की प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति चोल कला का उदाहरण है। त्रिचनापल्ली के तिरुभरंगकुलम से नटराज की विशाल कांस्य मूर्ति मिली है, जो इस समय दिल्ली संग्रहालय में है। चूंकि चोल वंश के अधिकांश शासक शैव थे, अतः इस काल में शैव मूर्तियों का खूब निर्माण हआ। चोलकालीन प्रसिद्ध मंदिरों में तन्जौर का वृहदेश्वर एवं गंगैकोण्डचोलपुरम का मंदिर प्रसिद्ध है।
दक्षिण भारत में चोल वंश की स्थापना 'विजयालय' ने की थी। महान चोल शासकों ने न केवल द्रविड़ स्थापत्य कला शैली को विकास के चरमोत्कर्ष
...Read More
-
सिंधु सभ्यता किस युग से संबंधित है?
Explanation : सिंधु सभ्यता आद्य-ऐतिहासिक युग से संबंधित है। इतिहास का विभाजन प्रागैतिहास, आद्य इतिहास तथा इतिहास तीन भागों में किया गया है। प्रागैतिहास से तात्पर्य उस काल से है जिसका कोई लिखित साक्ष्य नहीं है। आद्य इतिहास वह है जिसमें लिपि के साक्ष्य तो हैं किन्तु उनके अपठ्य या दुर्बोध होने के कारण इनसे कोई ऐतिहासिक निष्कर्ष नहीं निकलता। जहां से लिखित साक्ष्य मिलने लगते हैं, वह ऐतिहासिक काल कहलाता है। इस दृष्टि से पाषाणकालीन सभ्यता प्रागैतिहास तथा सिन्धु एवं वैदिक सभ्यता आद्य-इतिहास के अं
...Read More
नवीनतम
करेंट अफेयर्स व
जीके 2021 के लिए
GKPU फ़ेसबुक पेज को Like करें
Web Title : Mahatma Gandhi Ka Samadhi Sthal Kaha Hai