महात्मा गांधी के माता पिता का नाम क्या है?

(A) पुतलीगांधी
(B) अहिल्याबाई
(C) जोधाबाई
(D) पुतलीबाई

mahatma gandhi

Answer : पुतलीबाई

Explanation : महात्मा गांधी के माता पिता का नाम पुतलीबाई और करमचंद गांधी है। उनकी माता पुतलीबाई, उनके पिता करमचंद गांधी की चौथी पत्नी थीं। मोहनदास उनकी आखरी संतान थे। जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। मोहन के माता पिता कट्टर हिंदू थे। महात्मा गांधी के पिता करमचंद गांधी, कबा गांधी के नाम से भी जाने जाते थे। वे पश्च‍िमी भारत के गुजरात राज्य की एक छोटी रियासत की राजधानी पोरबंदर के दीवान थे। इसके बाद वे राजकोट और बांकानेर में भी दीवान रहे। बतादे कि अंग्रेजों की कुटिल नीति तथा अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध गांधीजी ने सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किए। असहयोग आंदोलन एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया। अंग्रेजों भारत छोड़ो, सत्याग्रह जैसे आंदोलन चलाने वाले महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत ने छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ke Mata Pita Ka Naam Kya Hai