महात्मा गांधी की माँ का नाम क्या था?

(A) पुतलीगांधी
(B) अहिल्याबाई
(C) जोधाबाई
(D) पुतलीबाई

mahatma gandhi

Answer : पुतलीबाई

Explanation : महात्मा गांधी की माँ का नाम पुतलीबाई था। उनकी माता पुतलीबाई, उनके पिता करमचंद गांधी की चौथी पत्नी थीं। पुतलीबाई अत्यंत धार्मिक महिला थीं और उनकी दिनचर्या घर और मंदिर में ही बंटी हुई थी। मोहनदास उनकी आखरी संतान थे। मोहनदास के व्यक्तित्व पर माता के चरित्र की छाप स्पष्ट दिखाई दी। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। मोहन के माता पिता कट्टर हिंदू थे। महात्मा गांधी के पिता करमचंद गांधी, कबा गांधी के नाम से भी जाने जाते थे। वे पश्च‍िमी भारत के गुजरात राज्य की एक छोटी रियासत की राजधानी पोरबंदर के दीवान थे। इसके बाद वे राजकोट और बांकानेर में भी दीवान रहे।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ki Maa Ka Naam Kya Tha