महात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी?

(A) 3 जनवरी 1984
(B) 30 जनवरी 1948
(C) 2 सितंबर, 1946
(D) 30 अक्टूबर 1949

mahatma gandhi

Answer : 30 जनवरी 1948

Explanation : महात्मा गांधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। गांधी की गोली चलाकर हत्या नाथूराम विनायक गोडसे (Nathuram Godse) ने की थी। उस दिन शुक्रवार का दिन था। दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी के दिन की शुरुआत हर दिन की तरह सुबह 3.30 बजे उठने से हुई। उसके बाद उन्होंने दैनिक क्रिया करने के बाद सुबह प्रार्थना की, जो वो हर रोज करते थे। 30 जनवरी को ही गांधी जी ने करीब चार बजे सरदार पटेल से भी मुलाकात की। दरअसल, सरदार पटेल की मुलाकात के बाद उन्हें पांच बजे प्रार्थना सभा में शामिल होना था, लेकिन गांधीजी और पटेल के बीच बातचीत पांच बजे के बाद भी जारी रही। पांच बजकर 10 मिनट पर बातचीत खत्महोने के बाद वे प्रार्थना सभा में चले गए, जो 15 मिनट देरी से शुरू हुई थी। जब गांधी जी प्रार्थना सभा पर उनके आसन तक जा रहे थे तो दोनों तरफ लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। उसी वक्त जेब में रिवॉल्वर रखे नाथूराम गोडसे ने पहले गांधी से नमस्कार किया और फिर उनपर गोलियां चला दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ऐसा कहा जाता है कि गांधी जी की हत्या के वक्त उन्होंने 'हे राम' कहा था. दरअसल, वो राम का नाम लेते हुए मरना चाहते थे, लेकिन उस वक्त कुछ भी बोलने की संभावना नहीं थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ki Mrityu Kab Hui Thi