महात्मा गांधी को गोली किसने मारी थी?

(A) गोपाल गोडसे
(B) नाथूराम विनायक गोडसे
(C) गंगाधर दंडवते
(D) दत्तात्रय परचुरे

mahatma gandhi

Answer : नाथूराम विनायक गोडसे (Nathuram Godse)

Explanation : महात्मा गांधी को गोली नाथूराम विनायक गोडसे ने मारी थी। महात्मा गांधी रोज शाम को प्रार्थना किया करते थे। 30 जनवरी 1948 दिन शुक्रवार की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में उन्हें गोली मार दी गयी थी। बता दे कि दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी के दिन की शुरुआत हर दिन की तरह सुबह 3.30 बजे उठने से हुई। उसके बाद उन्होंने दैनिक क्रिया करने के बाद सुबह प्रार्थना की, जो वो हर रोज करते थे। 30 जनवरी को ही गांधी जी ने करीब चार बजे सरदार पटेल से भी मुलाकात की। दरअसल, सरदार पटेल की मुलाकात के बाद उन्हें पांच बजे प्रार्थना सभा में शामिल होना था, लेकिन गांधीजी और पटेल के बीच बातचीत पांच बजे के बाद भी जारी रही। पांच बजकर 10 मिनट पर बातचीत खत्महोने के बाद वे प्रार्थना सभा में चले गए, जो 15 मिनट देरी से शुरू हुई थी। जब गांधी जी प्रार्थना सभा पर उनके आसन तक जा रहे थे तो दोनों तरफ लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। उसी वक्त जेब में रिवॉल्वर रखे नाथूराम गोडसे ने पहले गांधी से नमस्कार किया और फिर उनपर गोलियां चला दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ऐसा कहा जाता है कि गांधी जी की हत्या के वक्त उन्होंने 'हे राम' कहा था। दरअसल, वो राम का नाम लेते हुए मरना चाहते थे, लेकिन उस वक्त कुछ भी बोलने की संभावना नहीं थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ko Goli Kisne Mari Thi