महात्मा गांधी क्या काम करते थे?

(A) वकील
(B) पत्रकार
(C) राजनीतिज्ञ
(D) उपयुक्त सभी

mahatma gandhi

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : महात्मा गांधी वकील, पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी आदि का काम करते थे। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी व माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी का विवाह मात्र तेरह वर्ष की आयु में ही कस्तूरबा के साथ हो गया था। उनके चार बेटे हरीलाल, मनीलाल, रामदास व देवदास थे। 1888 में महात्मा गांधी कानून की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंदन गये। इसके बाद मई 1893 मे वह वकील के तौर पर काम करने दक्षिण अफ्रीका गये। 1915 मे गांधी जी भारत लौट आये और अपने गुरू समान श्री गोपालकृष्ण गोखले के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गये। गांधी जी की पहली बड़ी उपलब्धि बिहार और गुजरात मे चंपारन व खेड़ा के आंदोलन थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन का भी नेतृत्व किया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Kya Kaam Karte The