महात्मा गाँधी ने सर्वप्रथम किस किसान आंदोलन में भाग लिया?

(A) खेड़ा
(B) चंपारण
(C) बारदोली
(D) बारोडा

Answer : चंपारण

Explanation : महात्मा गाँधी ने सर्वप्रथम चंपारण किसान आंदोलन में भाग लिया। 1915 ई. में दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आने के पश्चात् गांधीजी ने राजकुमार के आमंत्रण पर सबसे पहले 1917 में बिहार में चंपारण आंदोलन का नेतृत्व किया। चंपारण आंदोलन निलहे किसानों की समस्याओं संबंधित था। चम्पारण का मामला बहुत पुराना था। बता दे कि चंपारण के किसानों से अंग्रेज बागान मालिकों ने एक अनुबंध करा लिया था, जिसके अंतर्गत किसानों को जमीन के 3/20वें हिस्से पर नील की खेती करना अनिवार्य था। इसे 'तिनकठिया पद्धति' कहते थे। 19वीं शताब्दी के अंत में रासायनिक रंगों की खोज और उनके प्रचलन से नील के बाजार समाप्त हो गए। नील बागान के मालिकों ने अपने कारखाने बंद कर दिए और किसानों की नील की खेती से छुटकारा पाने की इच्छा भी पूरी हो गई।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ne Sarvpratham Kis Kisan Andolan Mein Bhag Liya