महावीर स्वामी की मृत्यु कब हुई?

(A) 427 ईसा पूर्व
(B) 522 ईसा पूर्व
(C) 524 ईसा पूर्व
(D) 527 ईसा पूर्व

jainism
Question Asked : [UPPCS (Pre) GS 2006]

Answer : 527 ईसा पूर्व

महावीर स्वामी की मृत्यु 72 वर्ष की उम्र में 527 ईसा पूर्व पावापुरी, जिला नालंदा, बिहार में हुई। बता दे कि महावीर स्वामी का जन्म करीब ढाई हजार साल पहले (ईसा से 599 वर्ष पूर्व) चैत्र शुक्ल तेरस को वैशाली के गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुण्डलपुर में हुआ था। महावीर स्वामी के पिता राजा सिद्धार्थ और माता रानी त्रिशला थी। महावीर स्वामी को बचपन में वर्धमान कहा जाता था। राज परिवार में सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का जीवन जीने के बाद इनका मोहभंग शुरू हुआ और 30 वर्ष की उम्र में ज्ञान की खोज में इन्होंने घर का त्याग कर दिया था।

महावीर स्वामी का सबसे बड़ा सिद्धांत अहिंसा का है, जिनके समस्त दर्शन, चरित्र, आचार−विचार का आधार एक इसी अहिंसा सिद्धांत पर है। वैसे उन्होंने अपने अनुयायी प्रत्येक साधु और गृहस्थ के लिए अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रम्हचर्य, अपरिग्रह के पांच व्रतों का पालन करना आवश्यक बताया है, पर इन सबमें अहिंसा की भावना सम्मिलित है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahaveer Swami Ki Mrityu Kab Hui