महावीर चक्र की स्थापना कब हुई?

(A) 15 अगस्त, 1947
(B) 26 जनवरी, 1950
(C) 25 अगस्त, 1947
(D) 1 जनवरी, 1950

Answer : 26 जनवरी, 1950

Explanation : महावीर चक्र की स्थापना 26 जनवरी, 1950 को हुई थी, किंतु यह 15 अगस्त, 1947 से ही प्रभावी माने गये है। यह देश का द्वितीय सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। जो उस बहादुर सैनिक को प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रु के दमन में अद्वितीय पराक्रम प्रदर्शित किया हो। इस पुरस्कार में भी अलंकार ही प्रदान किया जाता है। जो मानक चांदी का बना हुआ और गोलाकार होता है। इस मेडल का व्यास 1.38 इंच का होता है और इसके केंद्र भाग में राज्य का प्रतीक उभरा हुआ होता है। तारा पॉलिश किया हुआ होता है और केंद्र भाग स्वर्ण-कलई में होता है। वहीं पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेजी शब्दों के बीच में दो कमल के फूलों के साथ हिंदी और अंग्रेजी दोनों में महावीर चक्र उत्कीर्ण किया हुआ होता है। पहला पुरस्कार 1947 में 6 व्यक्तियों को दिया गया था। जबकि भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान महावीर चक्र वीरता पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahavir Chakra Ki Sthapna Kab Hui